Saturday, 29 August 2026

75 पौधे लगाकर सांसद बोहरा ने बनाई अमृत वाटिका,केंद्रीय विद्यालय-6 में भाजपा सांसद बोहरा ने किया पौधारोपण


75 पौधे लगाकर सांसद बोहरा ने बनाई अमृत वाटिका,केंद्रीय विद्यालय-6 में  भाजपा सांसद बोहरा ने किया पौधारोपण

शनिवार को जयपुर से भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने प्रताप नगर स्तिथ केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-6 में 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका का निर्माण किया। इस दौरान 75 पौधों के साथ पानी से भरे 75 कलश भी लगाए गए। इस कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापकों एवं बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। 

सांसद बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर आज हम यहां 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका बना रहे हैं। 75 पौधों के साथ पानी से भरे हुए 75 कलश भी लगाए जा रहे हैं जिनसे बूंद बूंद करके पानी पौधों की जड़ों तक जाएगा। इससे यहां उपस्थित हमारे युवा पीढ़ी भी हमारी पारंपरिक सिंचाई पद्धति को सीखेगी।

सांसद बोहरा ने बच्चों को देश की उन्नति के लिए पांच प्रण भी दिलवाए। भाजपा सांसद बोहरा ने कहा कि हमारा पहला प्रण है, विकसित भारत, हम आने वाले 25 वर्षों में विकसित भारत बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा दूसरा प्रण है, हम गुलामी की जड़ों से मुक्त होंगे।तीसरा प्रण, हम हमारी विरासत को संजो कर उसे और मजबूत करने का काम करेंगे। चौथा प्रण है एकता और एकजुटता।पांचवा प्रण, हमारे संविधान में विधित हमारे कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।

संसद बोहरा ने आगे कहा कि 2047 तक आने वाले 25 वर्षों में आज लगाए गए पौधे भी वृक्ष का रूप ले लेंगे और हमारा भारत भी विकसित राष्ट्र बन जाएगा।

    Previous
    Next

    Related Posts