Saturday, 29 August 2026

जयपुर सिटी फॉर फेस्टिवल के तहत एसएमएस अस्पताल के बाहर नारायणमूर्ति ने बाटा गरीबों को निशुल्क भोजन, राजीव अरोड़ा भी रहे मौजूद


जयपुर सिटी फॉर फेस्टिवल के तहत  एसएमएस अस्पताल के बाहर नारायणमूर्ति ने बाटा गरीबों को निशुल्क भोजन, राजीव अरोड़ा भी रहे मौजूद

इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति ने शुक्रवार को सुबह एसएमएस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने जयपुर सिटी फॉर फेस्टिवल के तहत जरूरतमंदों को खाना बांटा। उनके साथ फोरम के चेयरमैन राजीव अरोड़ा भी मौजूद रहे। इस मौके पर नारायण मूर्ति ने कहा कि मुझे जयपुर आना हमेशा अच्छा लगा है इस बार में सिटीजन फोरम के फेस्टिवल में शिरकत करने आया हूं।

उन्होंने कहा कि मेरा जीवन आपको धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे जयपुर सिटीजन  फोरम फेस्टिवल में बुलाया। उन्होंने कहा कि मैं जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में तो आता रहता हूं मेरे लिए जयपुर शहर कहां है और यहां मुझे आना अच्छा लगता है ।

जयपुर सिटी फॉर फेस्टिवलके अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि जयपुर देश की  सांस्कृतिक राजधानी बने। इस दिशा में हम काम कर रहे हैं। उन्होंने बिरला सभागार में भी जयपुर के लोगों से रूबरू हुए। इस अवसर पर नैसकॉम के संस्थापक हरीश है श्वेता और टेक महिंद्रा के सीईओ  चंदर पी गुरनानी भी मौजूद रहे।

फेस्टिवल के तीसरे दिन शनिवार, 19 अगस्त को बॉलीवुड के 100 वर्ष पर आधारित एक लाइव ऑडियो-विजुअल म्यूजिकल जर्नी बिड़ला ऑडिटोरियम में शाम 7 बजे बेहद रोचक अंदाज में प्रस्तुत की जाएगी। विश्व प्रसिद्ध इस शो की परिकल्पना और निर्देशन मिलिंद ओक की ओर से की गई है। फेस्टिवल के अंतिम दिन रविवार, 20 अगस्त को बिड़ला ऑडिटोरियम में पद्मश्री शेखर सेन शाम 6 बजे संत कबीर पर आधारित विश्व प्रसिद्ध म्यूजिकल मोनो एक्ट का मंचन करेंगे।

Previous
Next

Related Posts