Saturday, 29 August 2026

रानी का तालाब मोक्षधाम बनेगा एक आदर्श मोक्षधाम, मदरामपुरा बाईपास विधायक अनुशंषा से बनेगी सीसी रोड : लाहोटी


रानी का तालाब मोक्षधाम बनेगा एक आदर्श मोक्षधाम, मदरामपुरा बाईपास विधायक अनुशंषा से बनेगी सीसी रोड : लाहोटी

सांगानेर से भाजपा विधायक डॉ. अशोक लाहोटी ने कहा कि मदरामपुरा बाईपास सवाईमाधोपुर रेलवे लाईन के पास डिग्गी रोड "सड़क" न होने की वजह से आमजन बेहद ही परेशान  और हताश थी। रास्तें में अनेकों जगह गड्डों में पानी, गंदगी होने के कारण आमजन को आने जाने में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

डॉ. लाहोटी ने बताया कि मदरामपुरावासी आमजन एकत्रित होकर विधायक कार्यालय पर पहुंचे और इस सड़क की समस्या से अवगत करवाया। जिसकी तत्काल ही अनुशंषा कर सार्वजनिक निर्माण विभाग से सीसी रोड पास करवाकर आज सड़क का निर्माण कार्य चालू करवाया।

डॉ.लाहोटी ने कहां कि साथ ही रानी का तालाब मोक्षधाम को आदर्श मोक्षधाम बनाने  के लिए समिति के वरिष्ठ नागरिकों/आमजन से उद्घाटन करवाया। इसके तहत अब यह मोक्षधाम भी आदर्श मोक्षधाम बन सकेगा।

    Previous
    Next

    Related Posts