Saturday, 29 August 2026

स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को लेकर भी चर्चाएं जोरों पर, आवासन मंडल आयुक्त पवन अरोड़ा की विदाई शुक्रवार शाम 4:00 बजे, फर्स्ट इंडिया टीवी के सीईओ पद पर शाम 6:00 बजे पदभार ग्रहण


स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को लेकर भी चर्चाएं जोरों पर, आवासन मंडल आयुक्त पवन अरोड़ा की विदाई शुक्रवार शाम 4:00 बजे, फर्स्ट इंडिया टीवी के सीईओ पद पर शाम 6:00 बजे पदभार ग्रहण

राजस्थान आवासन मंडल आयुक्त पवन अरोड़ा शुक्रवार शाम 5:00 बजे स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हो जाएंगे। आवासन मंडल मुख्यालय पर उनके लिए  सायकाल 4:00 बजे विदाई समारोह आयोजित होगा। 

वे  शाम 6:00 बजे फर्स्ट इंडिया टीवी न्यूज़ चैनल के सीईओ का अपना नया पदभार ग्रहण करेंगे। इसके लिए भी न्यूज़ चैनल पर तैयारियां की जा रही हैं।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पवन अरोड़ा ने 2 साल पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति क्यों ली इस पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार में यह जताते हुए ऐच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त की है कि उन्हें निजी सेवा में जाना है। यह बात भी सही है कि उन्होंने राजस्थान आवासन मंडल में जो काम किया वह ऐतिहासिक है उसके बावजूद 2 साल पहले सेवानिवृत्ति क्यों ली गई इसका जवाब अभी किसी के पास नहीं है।

उल्लेखनीय है कि उनके बड़े भ्राता सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जगदीश चंद्र ने भी 1 साल पहले  स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। वे भी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के पद पर कार्यरत थे और उन्होंने ईटीवी में सीईओ पद पर ज्वाइन किया था। उन्हीं की तर्ज पर अब उनके छोटे भाई  पवन अरोड़ा ने भी 2 साल पहले आवासन मंडल  आयुक्त जैसा महत्वपूर्ण पद त्यागा है।

Previous
Next

Related Posts