Saturday, 29 August 2026

एआईसीसी पर्यवेक्षक परमार से अजमेर उत्तर विधानसभा से आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ को प्रत्याशी बनाने और शहर एवं देहात जिला अध्यक्ष की घोषणा शीघ्र कराने की मांग रखी


एआईसीसी पर्यवेक्षक परमार से अजमेर उत्तर विधानसभा से आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ को प्रत्याशी बनाने और शहर एवं देहात जिला अध्यक्ष की घोषणा शीघ्र कराने की मांग रखी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अजमेर लोकसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक गुजरात काग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह परमार ने गुरुवार को अजमेर पहुंच कर कांग्रेस नेताओं की विजय लक्ष्मी पार्क में  बैठक ली। उसके बाद दोपहर को सर्किट हाऊस में कांग्रेस कार्यकताओं से मुलाकात की आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से वन टु वन फीडबैक लिया। जहाँ अजमेर लोकसभा क्षेत्र से पहुंचे कांग्रेस के नेताओं ने परमार को अपना बायोडाटा देकर चुनाव लड़ने के लिए टिकट की मांग की। जहाँ अजमेर की 8 विधानसभा क्षेत्र में से  केकडी और ब्यावर से कोई भी काग्रेस नेता फीड बैक और अपना बायोडाट देने नहीं पहुंचे।

एआईसीसी पर्यवेक्षक परमार के अजमेर आगमन पर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों, ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, ब्लॉक व मंडल पदाधिकारियों, युवक कांग्रेस व एनएसयूआई पदाधिकारियों ने पार्षद नौरत गुर्जर के नेतृत्व में पर्यवेक्षक परमार सहित अजमेर उत्तर के प्रभारी पीसीसी सचिव मुकुल गोयल व अजमेर दक्षिण की प्रभारी रूबी खान का भव्य स्वागत किया तथा संगठनात्मक गतिविधियों की रिपोर्ट सौंपी। इन सभी पदाधिकारियों ने पर्यवेक्षक परमार को काग्रेस कार्यकताओं और पदाधिकारियों ने अपने  हस्ताक्षरयुक्त लेटर  से अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से आर टी डी सी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ को कांग्रेस प्रत्याशी बनाये जाने की मांग की।

कांग्रेस कार्यकताओं ने पर्यवेक्षक परमार से शीघ्र जिला और देहात अध्यक्ष की नियुक्ती की बात कही। जिस पर पर्यवेक्षक ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में काग्रेस अध्यक्ष की घोषणा की जा चुकी है सिर्फ अजमेर में ही शहर और देहात के कांग्रेस अध्यक्ष मनोनित नही हुए जिस पर लोकसभा क्षेत्र पर्यवेक्षक परमार  ने गंभीरता से लिया।

 एआईसीसी पर्यवेक्षक  परमार ने सभी काग्रेस कार्यकर्ताओं की  भावना को पार्टी आलाकमान तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

एआईसीसी पर्यवेक्षक  राजेंद्र सिंह परमार, प्रभारी  मुकुल गोयल व श्रीमती रूबी खान आदि का स्वागत कर मुलाकात करने वाले कांग्रेसजनों में मुख्य रूप से अजमेर उत्तर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद, कांग्रेस महासचिव पार्षद नौरत गुजर, उपाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, महासचिव विजय नागौरा, पार्षद सर्वेश पारीक, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा, एनएस यूआई अध्यक्ष फरहान खान, अजमेर उत्तर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष कमल बैरवा, हमीद चीता पार्षद, भंवर सिंह राठौड़, पंकज छोटवानी, छोटू सिंह रावत, तौफीक खान, हेमंत जसोरिया, निमेश चौहान व राजा झाँझरी ब्लॉक उपाध्यक्ष आरिफ खान, प्रिंस ओबीडाया, डॉ एस डी मिश्रा, हेमसिंह, नरेंद्र सिंह, अशोक सुकरिया, राजेश ओझा,भवानी धाबाई, कमल वर्मा, घनश्याम सिंह राठौड़, नरेश सोलीवाल, विश्राम चौधरी, सम्राट उंटडा, सुमीत मित्तल, युनुस शेख, हितेश जैन, रवि दग्दी, पुष्पेंद्र ओझा,  दीपा पारवानी, विकास खारोल, अशोक दौराया, राधेश्याम, निर्मल पारीक, विश्वेश पारीक सहित काग्रेस कार्यकर्ता और  ब्लॉक व मंडल पदाधिकारी शामिल थे l

Previous
Next

Related Posts