


टोंक आगामी चुनावों सम्बंन्धी कांग्रेस की जिला बैठक बृहस्पतिवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित पहली बैठक में हंगामा हो गया। इतना ही बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा क्षेत्र के नियुक्त पर्यवेक्षक जावेद मिर्जा ,पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा भी मौजूद थे।
बैठक में हंगामा उस वक्त हुआ जब पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा ने अपने पिछले चुनाव में मालपुरा ब्लॉक के तत्कालीन अध्यक्ष रामदेव बैरवा के बूथ से ही पार्टी की हार का उदाहरण दिया। इतना ही नही पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यहीं नही रुके उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि ब्लॉक अध्यक्ष इलाके में ही नही मिलें।पूर्व केंद्रीय मंत्री मीणा के बयान से रामदेव बैरवा भड़क गए तथा खड़े हो गए वही उनके समर्थको ने हंगामा किया। मामले को बिगड़ता देख पूर्व जिला प्रमुख रामबिलास चौधरी,कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने समझाईश की तथा हंगामा होता देख कांग्रेस पर्यवेक्षक जावेद मिर्जा,पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा,नगर परिषद टोंक के सभापति अली अहमद,पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी अंदर प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में उठ करके चले गए।
कांग्रेस पर्यवेक्षक जावेद मिर्जा ने कहा कि कांग्रेस न सिर्फ विधानसभा चुनाव में डेढ़ सौ से अधिक सीटें जीतेगी बल्कि लोकसभा की 25 सीटों पर भी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार ने रिकॉर्डतोड़ विकास कार्य ही नही कराएं बल्कि जनकल्याणकारी योजनाएं भी लागू की है।उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जनता के हितों से जुड़ी योजनाओं को भाजपा मुफ्त की रेवड़ियां बता करके जनता का मजाक उड़ा रही है जिसको राजस्थान की जनता चुनावों में सबक सिखाएंगी।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी का चयन समिति करेगी। हम कांग्रेस की मजबूती एवं कार्यकर्ताओ को संगठित किए जाने का काम करेंगे।पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट व मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत के मतभेद सम्बंन्धी सवाल का सवाल जवाब देते हुए जावेद मिर्जा ने कहा कि न सिर्फ पायलट व गहलोत ही नही बल्कि प्रत्याशी चयन समिति में शामिल लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।क्योंकि राजस्थान में कांग्रेस सरकार को रिपीट किए जाने व लोकसभा की सभी 25सीटें कांग्रेस को जिताने के लिए जिताऊ प्रत्याशी को खड़ा किया जाएगा।उन्होंने स्थानीय व्यक्ति को प्रत्याशी बनाए जाने की उठ रही कार्यकर्ताओ की मांग सम्बंन्धी सवाल के जवाब में कहा कि लोकसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं स बातचीत की जाएगी उनकी राय व सुझाव आलाकमान को बताएं जाएंगे।
बैठक में कांग्रेस पर्यवेक्षक जावेद मिर्जा ने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में जुटने का आव्हान किया,जिन्होंने राज्य की गहलोत सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों तथा केंद्र की भाजपा गठबन्धन सरकार की विफलताओं को आमजन तक पहुंचाने का आव्हान किया।
बैठक को कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा,पीसीसी के महासचिव व टोंक जिला कांग्रेस प्रभारी प्रशांत शर्मा,पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी आदि ने भी सम्बोधित किया।बैठक में मदरसा बोर्ड के सदस्य सऊद सईदी, नगर परिषद टोंक के सभापति अली अहमद, उपसभापति बजरंगलाल वर्मा,कांग्रेस प्रवक्ता जर्रार खान,जिला परिषद सदस्य छोगालाल गुर्जर,किशन लाल फगोड़िया,पूर्व उपजिला प्रमुख अवधेश शर्मा,सूरज भट्ट,आशा नामा ,पार्षद सुनील बंसल, यूसुफ इंजीनियर,राहुल सैनी सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद थे।