Saturday, 29 August 2026

प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं छोटे-बड़े व्यवसायों से आय बड़ा बनें आत्मनिर्भर: सरोज बंसल


प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं छोटे-बड़े व्यवसायों से आय बड़ा बनें आत्मनिर्भर: सरोज बंसल

बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार (आरसेटी )की और से ब्यूटी पार्लर के 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन जिला प्रमुख सरोज बंसल कर मुख्यातिथ्य में किया गया l  जिला प्रमुख सरोज बंसल ने  कहा कि महिलाओं व बालिकाओं को अपनी योग्यता एवं  कार्य क्षमता के अनुसार छोटे बड़े  व्यावसायों का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी आय को बढ़ाना चाहिये तथा आत्मनिर्भर बनना चाहिये l उन्होंने  कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा  महिलाओं को स्वावलंबन बनाने हेतु कई योजनाएं चल रही हैं  तथा बैंकों द्वारा ऋण दिये जाते हैं जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति आसानी से अपनी  आजीविका कमा सकता हैl  प्रशिक्षण रेखा जैन द्वारा संचालित ख़ुशी ब्यूटी पार्लर, हाउसिंग बोर्ड,टोंक के माध्यम से दी गई l 

कार्यक्रम में जिला प्रमुख सरोज बंसल के साथ समाज सेवी महिलाऐं रेखा जैन, टीना जैन, अर्चना सिंघल, स्नेहा बम, रोशन जैन, सोनल सिंघल, डिंपल जैन, रेखा जाजू,वंदना पटौदी, गीता  खण्डेलवाल, प्रीति चौधरी द्वारा सभी बालिकाओं को मेक अप किट दिये गए  जिससे कि सभी बालिकाएं अपने अपने रोज़गार को आगे बढ़ा सकें l

    Previous
    Next

    Related Posts