Saturday, 29 August 2026

तारागढ़ दुर्ग पर सांसद भागीरथ चौधरी ने संत सेवानंद गिरी के सानिध्य में किया ध्वजारोहण


तारागढ़ दुर्ग पर सांसद भागीरथ चौधरी ने संत सेवानंद गिरी के सानिध्य में किया ध्वजारोहण

77 वें स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य पर अजमेर के इतिहास में पहली बार अजमेर सांसद ने संत के सानिध्य में तारागढ़ दुर्ग पर ध्वजारोहण किया। सुभाष नगर चौराहे स्थित चुंगी चौकी पर भारतीय मजदूर संघ, 84 कोस यात्रा समारोह समिति, भूतपूर्व सैनिक संघ, गढ़बीठली मंदिर समिति सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने एकत्र होकर तिरंगा रैली तारागढ़ तक निकाली। तिरंगा रैली को सेवानिवृत न्यायाधीश तपस्वी अजय शर्मा ने तिरंगा झण्डा फहराकर रैली का शुभारम्भ किया। 

 जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत 

सर्वप्रथम तिरंगा रैली गढ़बीठली महादेव मंदिर स्वागत किया गया  पृथ्वीराज चौहान स्मारक पहुंच कर अंतिम हिन्दू शासक पृथ्वीराज चौहान का माल्यार्पण कर देशभक्ति के नारों के साथ याद किया। वहां से सीधे तारागढ़ दुर्ग पर तिरंगा रैली का तारागढ़ के मुस्लिम समुदाय के लोगो ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा रैली का स्वागत किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम नारे के साथ सैकड़ो की संख्या में तारागढ़ दुर्ग के मुख्य द्वार पर पहुंचे जिसमें तारागढ़ के मुस्लिम समुदाय भी उपस्थित था।

 भारत माता की जयकारों से गूंजा तारागढ़ 

सांभारत माता की जयसद भागीरथ चौधरी ने संत सेवानंद गिरी महंत कपालेश्वर मंदिर पुष्कर राज के सानिध्य में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारों से पूरा माहौल गुंजायमान कर दिया। 

 200 फीट ऊंचा झण्डा दुर्ग पर लगाने की मांग 

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने तारागढ़ दुर्ग पर 200 फीट ऊंचा झण्डा दुर्ग पर लगाए जाने की मांग की। जिसका महंत सभी ने स्वागत किया। 

 तारागढ़ पर राष्ट्रीय झंडा फहराकर रचा इतिहास 

स्वाधीनता दिवस पर सौहार्द पूर्ण वातावरण में राष्ट्रीय झंडा फहराकर इतिहास रच दिया। ऐसा पहली बार अजमेर के इतिहास में हुआ। 

कार्यक्रम संयोजक तरूण वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक कृष्ण मुरारी मिश्रा, भवानी सिंह, बालसिंह रावत सहित 84 कोस यात्रा समारोह समिति, भारतीय मजदूर संघ, गढ़बीठली महादेव मंदिर सेवा समिति, कार्यसिद्ध बालाजी सेवा समिति, तपस्वी परिवार व अनेक समाजों व सामाजिक संस्थाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। 

इस कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के जिलामंत्री  धर्मेन्द्र कुमार हिण्डोलिया, दुर्गाप्रसाद रामस्वरूप, बीरम सिंह, ओम राय, धीरज गुर्जर, विमल कुमार, मनीष कुमार, रघु मेहरा, अनुराग त्यागी, अशोक सोनी, मुकेश वर्मा, बंटी लवकुश पाण्डे, चेतन सैनी, बाबू लाल राव, राजेश पोसवाल, लोकेश, महेन्द्र सिंह, राजू गुर्जर, डॉ रामनिवास शर्मा, एडवोकेट भगवान सिंह चौहान, एडवोकेट विजय शर्मा, भूतपूर्व जिला प्रमुख वंदना नोगिया आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।


Previous
Next

Related Posts