Saturday, 29 August 2026

कुशल कर्मचारी संगठन की रीढ़ की हड्डी : राजीव अरोड़ा


कुशल कर्मचारी संगठन की रीढ़ की हड्डी : राजीव अरोड़ा

राजस्थान लघु उद्योग निगम (राजसिको) के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने बुधवार को निगम मुख्यालय में निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों को इनलैण्ड कन्टेनर डिपो, भीलवाडा के लोकार्पण कार्यक्रम में सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ती पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए । राजसिको अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने कहा की कुशल कर्मचारी किसी भी संगठन की रीढ़ कि हड्डी होते हैं ।इस कार्यक्रम में निगम की प्रबंध निदेशक डॉ. मनीषा अरोड़ा भी उपस्थित रही। 

उल्लेखनीय है कि गत माह 22 जुलाई 2023 को पिछले 10-12 वर्षो से बंद पडी निगम की इकाई आईसीडी भीलवाडा का लोकार्पण उद्योग मंत्री शकुंतला रावत द्वारा किया गया था। इस आईसीडी के प्रारंभ होने से भीलवाडा सहित उदयपुर, विजय नगर, चित्तौडगढ़, शाहपुरा, माण्डलगढ़ आदि निकटवर्ति औद्योगिक इकाईयों को पोर्ट तक अपने माल को पहुचाने के लिए लॉजिस्टिक सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। राज्य के तेजी से उभर रहे भीलवाडा औद्योगिक क्षेत्र के इकाईयों को इस आईसीडी के संचालन से उद्योग संगठनो  में हर्ष की लहर उत्पन्न हो गयी है। निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों ने अरोड़ा को उनके द्वारा दिए गए प्रशस्ती पत्र एवं पुरस्कार के लिए आभार व्यक्त किया।

    Previous
    Next

    Related Posts