


15 अगस्त के मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 15 अगस्त के मौके पर सवाई मानसिंह स्टेडियम में मंगलवार को कई बड़ी घोषणाएं की। सीएम गहलोत ने इस मौके पर राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।
सीएम गहलोत ने इस मौके पर घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण एवं डिजिटल डिवाइड कम करने के उद्देश्य से इन्दिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत पहले चरण में 40 लाख बालिकाओं और महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जा रहे हैं. इस योजना को लेकर महिलाओं में बड़ा उत्साह है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अगले चरण में बजट घोषणा के मुताबिक करीब 1 करोड़ और महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। जिसकी गारंटी के लिए 20 अगस्त से गारंटी कार्ड दिए जाएंगे जिनको दिखाकर अगले चरण में वो अपना स्मार्टफोन निशुल्क ले सकेंगी।
सीएम गहलोत ने घोषणा करते हुए कहा कि अब मैं पुलिस में वर्षों से चली आ रही प्रमोशन प्रणाली में बदलाव की घोषणा करता हूं। पुलिस विभाग में कांस्टेबल से लेकर निरीक्षक तक के पदों पर पदोन्नति की व्यवस्था वर्तमान में परीक्षा के माध्यम से पूरी की जाती है। अब मैं इस व्यवस्था में बदलाव कर कांस्टेबल से लेकर पुलिस निरीक्षक पद तक की पदोन्नति भी समयबद्ध डीपीसी के माध्यम से करने की घोषणा करता हूं।
सीएम गहलोत ने घोषणा करते हुए कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर कांस्टेबल से लेकर पुलिस महानिदेशक स्तर तक सभी पुलिसकर्मियों को राजस्थान पुलिस के गठन के 75 वर्ष पूर्ण होने का विशेष “राजस्थान पुलिस पंचसती मेडल“ दिया जाएगा ।
सीएम गहलोत ने कहा कि जयपुर की पहचान का एक अहम हिस्सा रामगढ़ बांध रहा है. समय के साथ बनी परिस्थितियों में रामगढ़ बांध सूख गया और इसके अस्तित्व पर संकट आ गया। अब मैं घोषणा करता हूं कि जयपुर की पहचान रहे रामगढ़ बांध को पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) के तहत ईसरदा बांध से भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पर ₹ 1250 करोड़ खर्च किए जाएंगे। जिससे जयपुर जिले के आंधी, जमवारामगढ़, आमेर, जालसू, गोविन्दगढ़, शाहपुरा, विराटनगर, पावटा, कोटपूतली ब्लॉक और अलवर जिले के थानागाजी एवं बानसूर ब्लॉक्स के लिए पेयजल योजना बनाई जा सकेगी।
सीएम गहलोत ने 13 जिलों की महत्वपूर्ण पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बनाई गई DPR में 26 बांध शामिल किए गए थे. ERCP की इस DPR में कई बांध वंचित रह गए थे. मैं घोषणा करता हूं दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर एवं अलवर जिले के 53 बांधों में को ERCP से जोड़कर उन्हें भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे ERCP की परियोजना लागत ₹ 1665 करोड़ बढ़ जाएगी और 13 विधानसभा क्षेत्रों के 11 लाख किसान लाभान्वित होंगे.
सीएम गहलोत नेवर्तमान में लागू राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) में भारत सरकार द्वारा अधिकतम लाभार्थियों की सीमा निश्चित की हुई है जिससे कई जरूरतमंद परिवार NFSA के लाभों से वंचित रह जाते हैं. कोविड के दौरान मैंने निराश्रित परिवारों का सर्वे करवाया था और करीब 33 लाख NFSA एवं नॉन-NFSA परिवारों को 5500 रुपये की आर्थिक सहायता दी. मैं घोषणा करता हूं कि NFSA परिवारों के साथ-साथ जिन नॉन-NFSA परिवारों को कोविड में आर्थिक सहायता दी गई थी, उन्हें भी आज से शुरू हो रही अन्नपूर्णा राशन किट योजना में निशुल्क राशन किट उपलब्ध करवाई जाएगी।
सीएम गहलोत ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में वर्तमान चिरंजीवी जीवन रक्षक योजना चल रही है जिसके माध्यम से सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को सही समय पर अस्पताल पहुंचाने वालों को ₹ 5 हजार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। इस योजना से सैकड़ों लोगों की जान बचाई गई है। उन्होंने कहा कि अब मैं इस योजना में सम्मान राशि को बढ़ाकर ₹ 10 हजार करने की घोषणा करता हूं एवं कानून व्यवस्था की समस्या उतपन्न होने पर पुलिस की सहायता करने वाले लोगों के लिए भी इस तरह की योजना लाई जाएगी।