


77 वे स्वतंत्र दिवस 15 अगस्त को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुबह 7 बजे मुख्यमंत्री निवास पर ध्वजारोहण किया और सलामी दी। इसके सीएम गहलोत ने मुख्यमंत्री ऑफिस और सीएम रेजिडेंस के अफसर कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात कर सबके साथ फोटो खिंचवाए। इस मौके पर सीएम की पत्नी सुनीता गहलोत, बेटे वैभव गहलोत, पुत्रवधू हिमांशी गहलोत और पोती काव्यांशी भी मौजूद थे। गहलोत ने पत्नी, बेटे बहू और पोती के साथ फोटो खिंचवाए। इसके बाद गहलोत ने सुरक्षाकर्मियों, सीएम ऑफिस, सीएम निवास के स्टाफ, सुरक्षाकर्मियों से मिले और सबके साथ फोटो खिंचवाए।