Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस विधायक वीरेंद्र सिंह की पत्नी रीता सिंह ने जननायक जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, महिला मोर्चा का बनाया प्रदेश अध्यक्ष


कांग्रेस विधायक वीरेंद्र सिंह की पत्नी रीता सिंह ने जननायक जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, महिला मोर्चा का बनाया प्रदेश अध्यक्ष

सीकर के दांतारामगढ़ से कॉन्ग्रेस विधायक वीरेंद्र सिंह की पत्नी रीटा सिंह ने  सोमवार को जननायक जनता पार्टी ज्वाइन कर ली हैं। जयपुर में हुए पार्टी कार्यालय के उद्घाटन समारोह में रीटा सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हैं। पार्टी ने उन्हें राजस्थान महिला मोर्चा की अध्यक्ष घोषित किया है।

इससे पहले रीटा सिंह सीकर में कांग्रेस पार्टी से जिला प्रमुख के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। इनके ससुर नारायण प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं।
रीटा सिंह ने जजपा से दांतारामगढ़ सीट पर लड़ सकती हैं। अब कांग्रेस वीरेंद्र सिंह को प्रत्याशी घोषित करती है तो चुनाव मैदान में पति-पत्नी के आमने-सामने होने की संभावना हैं। दोनों के बीच लंबे समय से अनबन भी चल रही हैं। जननायक जनता पार्टी ने हरियाणा में भाजपा को समर्थन दिया हुआ है।

Previous
Next

Related Posts