Saturday, 29 August 2026

15 अगस्त से पूर्व प्रदेश में विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने 2 दिन में 9122 बदमाशों को किया गिरफ्तार


15 अगस्त से पूर्व  प्रदेश में विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने 2 दिन में 9122 बदमाशों को किया गिरफ्तार

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से पहले पूरे प्रदेश में सघन अभियान चलाकर रविवार को 9122 अपराधियों को पकड़ने का रिकॉर्ड कायम किया।

महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा के निर्देश पर सक्रिय अपराधियों तथा असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए शनिवार और रविवार को पुलिस टीमों द्वारा दबिश देकर विशेष कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान प्रदेशभर में दो दिनों में 9 हजार 122 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इस एरिया डोमिनेशन कार्रवाई में भारी मात्रा में मादक पदार्थ, हथियार, अवैध खनन में शामिल वाहन व सामग्री, अवैध विस्फोटक पदार्थ इत्यादि जप्त किये गये।

डीजीपी मिश्रा ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन की निगरानी में प्रदेश भर में यह कार्रवाई संचालित की गई। उन्होंने बताया कि सभी रेंज आईजी ने कार्रवाई की मॉनिटरिंग की एवं स्थानीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फील्ड में पुलिस टीमों द्वारा कार्रवाई की गई। 

एडीजी एमएन ने बताया कि शनिवार अल सुबह से रविवार तक चलाए गए अभियान में 18 हजार 387 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की 4 हजार 753 टीमों का गठन कर बदमाशों के 15 हजार 972 ठिकानों पर दबिश दी गई है। इस दौरान समग्र रूप से 9 हजार 122 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। 

एमएन ने बताया कि इनमे गत 5 वर्षों में आर्म्स/ आबकारी/ एनडीपीएस एक्ट एवं फायरिंग की घटनाओं के नए प्रकरण में 209, इन एक्ट में की गई निरोधात्मक कार्रवाई में 891, इनके अतिरिक्त अन्य स्थानीय एवं विशेष अधिनियम में 418, गत विभिन चनावों में वांछित 15, असामाजिक तत्व जिन पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई 3852, स्थाई वारंटी/ उद्घोषित अपराधी/ गिरफ्तारी वारंटी 1939, एचएस/हार्डकोर और इनामी अपराधी 992, जघन्य अपराधों में वांछित 119 तथा सामान्य अपराधों में वांछित 690 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।


Previous
Next

Related Posts