


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने संसदीय क्षेत्र कोटा में युवा साथियों के साथ 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुआ। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह पल हमें गर्व की अनुभूति कराने के साथ मातृभूमि के प्रति कर्तव्यों का बोध भी करवाते हैं।
उन्होंने युवा साथियों का आह्वान किया कि वे तिरंगे को साक्षी मानकर राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित भाव के संकल्प को दोहराएं।