Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत से मिला पीटीआई शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल


सीएम गहलोत से मिला पीटीआई शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल

रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिला। प्रतिनिधिमंडल सदस्यों ने कहा कि राजीव गांधी शहरी-ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के आयोजन से प्रदेश के राजकीय स्कूलों में खेल सामग्री तथा खेल मैदान उपलब्ध हुए हैं। इन खेलों के लगभग 60 लाख प्रतिभागियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं।  

प्रदेशभर से आए राजकीय स्कूलों के पीटीआई शिक्षकों ने राज्य सरकार द्वारा उनके हित में लिए निर्णयों हेतु मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के फैसले के कारण आज उनकी व्याख्याता एवं अन्य उच्च पदों पर पदोन्नति हो रही है। पुरानी पेंशन योजना बहाल करने से पीटीआई शिक्षकों में अपने भविष्य के प्रति सुरक्षा की भावना आई है। सरकारी नौकरियों में 2 प्रतिशत पद खिलाड़ियों के लिए आरक्षित करने से प्रदेश में खेलों के लिए सकारात्मक माहौल तैयार हुआ है।

सीएम गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी शहरी-ग्रामीण ओलम्पिक खेलों से प्रदेश में एक नयी खेल संस्कृति विकसित हो रही है। आज इन खेलों में एक ही परिवार की कई पीढ़ियां भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार करने में पीटीआई शिक्षकों की भूमिका अहम है। राज्य सरकार पीटीआई शिक्षकों के हितों को संरक्षित करने तथा उनके कार्य के लिए एक उत्कृष्ट वातावरण प्रदान करने हेतु कृतसंकल्पित है।

Previous
Next

Related Posts