Saturday, 29 August 2026

भाजपा पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने तिरंगा यात्रा के जरिए किया शक्ति प्रदर्शन : कहा-पीएम मोदी ने तिरंगे को आम लोगों के दिलों तक पहुंचाया


भाजपा पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने तिरंगा यात्रा के जरिए किया शक्ति प्रदर्शन : कहा-पीएम मोदी ने तिरंगे को आम लोगों के दिलों तक पहुंचाया

आजादी के अमृतकाल महोत्सव के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को टोंक में पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता की अगुवाई में श्रीरामलीला मैदान गांधी पार्क टोंक से तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा में डीजे से देशभक्ति गीतों व देश भक्ति जयघोषों के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व आमजन युवा हाथों में तिरंगा लिए हुए यात्रा में शामिल हुए।

श्री रामलीला मैदान से शुरू हुई तिरंगा यात्रा घण्टाघर,सुभाष बाजार,पांच बत्ती,काफला,नोशे मियां का पुल, बड़ा कुँआ,जैन नसियां होते हुए सवाई माधोपुर चौराहा हेमू सर्किल पहुंची। भाजपा से टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा से टोंक तिरंगा मय हो गया वही देशभक्ति गीतों व जयघोषों से वातावरण गुंजायमान हो गया।

तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय,वन्दे मातरम सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता के जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सेकड़ो कार्यकर्ता पैदल ही चल रहे थे। भाजपा की तिरंगा यात्रा को राजनीतिक दृष्टि से पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता का आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता के समर्थन में जमकर कार्यकर्ताओ ने नारेबाजी की।

घण्टाघर पर पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया साथ ही जेसीबी से तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई।वही साहू समाज की तरफ से स्वागत किया गया तथा सुभाष सर्किल पर श्री व्यापार मंडल टोंक के अध्यक्ष मनीष बंसल, महामंत्री आनन्द वर्धन सहित व्यापरियो ने स्वागत द्धार बना करके पुष्प वर्षा की गई।वही पूर्व विधायक मेहता ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शहर में जगह-जगह तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई तथा आतिशबाजी करके स्वागत किया गया तथा पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता को साफे बंधवा करके मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

हेमू कालानी सर्किल पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने तिरंगा यात्रा में जुड़े उमड़े लोगो को धन्यवाद देते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आत्मा है ।उन्होंने कांग्रेस को कोसते हुए कहा कि कांग्रेस ने तिरंगे से वोटो की राजनीति की तथा आजादी के बाद तिरंगा आमजन के हाथों में नही आया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 9साल के शासन में तिरंगे को लोगो के दिलों व हाथों तक पहुंचाया। 

मेहता ने कहा कि राष्ट्रवाद की समर्थक ही नही बल्कि भारत माता को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने वाली भाजपा है।उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत का लौहा मान रहा है वह नरेंद्र मोदी की देन है।आगामी विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत होगी।उन्होंने कहा कि अखंड भारत की संकल्पना साकार होगी। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल का दाम मिलें,बेरोजगारों को रोजगार मिलें,गरीबो को रोटी ,कपड़ा व मकान मिलें।राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब कुछेक लोगो को लाभ पहुंचाने की गरज से सिर्फ वोट हासिल किए जाने के लिए कार्य किए जा रहे है। तिरंगा यात्रा में पंचायत समिति टोंक के पूर्व प्रधान जगदीश गुर्जर,र मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय सहसंयोजक अबूबकर नकवी,भाजपा युवा मोर्चा टोंक के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा,दीपक जैन, महेंद्र सिंह पंवार, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष टोंक शैलेन्द्र जैन, जयनारायण वर्मा,भामस रोडवेज के शहजाद खान,कमलेश सिंगोदिया सहित सैकड़ों लोग शामिल थे। कानून व्यवस्था की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्श, उपाधीक्षक सलेह मोहम्मद,कोतवाली पुलिस थानाधिकारी जितेंद्र सिंह,सदर पुलिस थानाधिकारी ब्रजमोहन कविया,पुरानी टोंक पुलिस थानाधिकारी ओमप्रकाश समेत भारी पुलिस बल तैनात था।

Previous
Next

Related Posts