


उदयपुर में रविवार को बीएन संस्थान में श्री राजपूत करणी सेना की बैठक आयोजित की जा रही थी। इस बैठक में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को एक व्यक्ति ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए । इलाज के लिए भंवर सिंह को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बैठक में मौजूद करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने गोली मारने वाले व्यक्ति कोपकड़ा और उसे बुरी तरह से पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह बताया जा रहा है। पुलिस उसे गहनता से पूछताछ कर रही है कि आखिर गोली क्यों मारी। गोली मारने की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है।