Saturday, 29 August 2026

सांसद कोष से वार्ड 133 में 20 लाख की लागत से बने नाले का भाजपा सांसद बोहरा ने किया लोकार्पण


सांसद कोष से वार्ड 133 में 20 लाख की लागत से बने नाले का भाजपा सांसद बोहरा ने किया लोकार्पण

जयपुर से भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के ग्रेटर वार्ड 133 में सांसद कोष से निर्मित बॉक्स कल्वर्ट (नाले) का रविवार को लोकार्पण किया। 

भाजपा सांसद बोहरा ने कहा कि वार्ड 133 में लंबे समय से पानी के निकास की उचित व्यवस्था नही थी जिससे बरसात में दौरान वहां घरों तक में पानी भर जाता था। जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वार्ड 133 की जनता की मांग पर सांसद कोष से इस नाले का निर्माण करवाया इससे जनता की तकलीफ दूर हुई।

भाजपा सांसद बोहरा ने वहां उपस्थित लोगों से अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील भी की। इस दौरान विधायक कालीचरण सराफ,  ग्रेटर नगर निगम के चैयरमैन रमेश चंद सैनी, देवेंद्र शर्मा, विपिन कोटिया सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts