Saturday, 29 August 2026

सभी अपने घर पर तिरंगा फहराऐं: रामचरण बोहरा


सभी अपने घर पर तिरंगा फहराऐं: रामचरण बोहरा

76 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयपुर भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने सभी जयपुरवासियों से अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की।

भाजपा सांसद बोहरा ने सभी जयपुरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले वर्ष हमने बड़े धूम-धाम से आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मनाया जिसमें देशवासियों ने उत्साह और उमंग के साथ अपने घरों पर तिरंगा फहराया।  

भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि इस वर्ष भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हम अपने घरों पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराएंगे।आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। हम अंतरिक्ष में चंद्रयान भेजने के साथ-साथ जी-20 समूह का नेतृत्व कर रहे है।

भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि आगामी 25 वर्ष भारत के लिए अमृत काल खंड है। इस दौरान हम भारत की अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, शिक्षा, चिकित्सा व्यवस्थाओं को और मजबूत कर भारत को विश्व गुरु बनाएंगे।

भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बने मोदी के इस सपने को साकार करने में हम अपना योगदान देंगे और एक भारत श्रेष्ठ भारत का निर्माण करेंगे।

Previous
Next

Related Posts