Saturday, 29 August 2026

पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, न्यायाधीश, कर्मचारी संघ के नेताओं सहित भामाशाहों और गुर्जर समाज के नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की


पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, न्यायाधीश, कर्मचारी संघ के नेताओं सहित भामाशाहों और गुर्जर समाज के नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए शनिवार को सेवानिवृत प्रशासनिक, न्यायिक अधिकारियों सहित कर्मचारी नेता और गुर्जर समाज के नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।  

सदस्यता ग्रहण करने वालों में सेवानिवृत न्यायाधीश किशन लाल गुर्जर, पूर्व पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश पवन कुमार जैन, अनिता कटारा, युगवीर पटेल, कृषि निदेशक सुभाष सिंह, अतर सिंह गुर्जर, सुशीला खैरवा, सीएम अशोक गहलोत के पूर्व ओएसडी महेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक मोतीलाल खरेरा, गोपीचंद गुर्जर, मृदुरेखा चौधरी, प्रोफेसर भरत सिंह, डॉ. दिनेश यादव, कर्मचारी नेता महेश कुमार व्यास और डॉ. किशन लाल मेघवाल, राजगिरी महाराज, विजय सिंह, मिश्रीनाथ, राजन राजावत, चाकसू गुर्जर समाज अध्यक्ष रामसहाय रावत, देवकरण सरपंच, राजाराम गुर्जर और भगवान सिंह गुर्जर को  भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। 

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी पूर्व  अधिकारी और नेता अजमेर, भरतपुर, अलवर और जयपुर ग्रामीण सहित अन्य स्थानों से ढोल नंगाडो की धुन पर नाचते गाते सैंकडो समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राष्ट्रीय सचिव डॉ. अल्का गुर्जर सहित ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मौजूद रहे। 

Previous
Next

Related Posts