Saturday, 29 August 2026

पीएम मोदी के नाम की आड़ लेकर अपनी गलती दबाने का प्रयास सीएम गहलोत की पुरानी आदत: वसुंधरा राजे


पीएम मोदी के नाम की आड़ लेकर अपनी गलती दबाने का प्रयास सीएम  गहलोत की पुरानी आदत:  वसुंधरा राजे

पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जवाबी हमला बोलते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ही नहीं पूरी दुनिया के सबसे सम्मानित नेता है।

जिनकी लोकप्रियता का ग्राफ़ विश्व में सबसे ऊपर है और राजस्थान का सीएम  देश के ऐसे प्रधानमंत्री के बारे में यदि ऐसी बातें करता है तो वह ग़ैर जिम्मेदाराना ही नहीं,अमर्यादित और अशोभनीय भी है।

पूर्व सीएम राजे ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत भाजपा में बग़ावत का भ्रम फ़ैलाकर अपनी पार्टी की उस बग़ावत को दबाना चाहते हैं,जो शुक्रवार को कांग्रेस की पोलिटिकल अफ़ेयर कमेटी की बैठक में एक बार फिर से खुलकर सामने आ गई।

पूर्व सीएम राजे ने कहा कि आज पूरा विश्व पीएम मोदी की प्रशंसा कर रहा है।ऐसे व्यक्तित्व के लिए ऐसे हल्के बयान देना घोर निंदनीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नाम की आड़ लेकर अपनी गलती दबाने का प्रयास करना गहलोत की पुरानी आदत का हिस्सा है।

Previous
Next

Related Posts