


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से संसद भवन में भेंट की और संसदीय क्षेत्र सहित देशभर के अफीम किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए आगामी वर्ष के लिए अफीम नीति 2023-24 बनाने और समय पर इनका नोटिफिकेशन जारी किए जाने का आग्रह किया।
चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी ने इसके साथ ही अफीम किसानों के समस्त प्रकार के रुके पट्टो को बहाल करने का आग्रह किया और इस वर्ष बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण हुए फसल में नुकसान को ध्यान में रखते हुए औसत में भी राहत देने का आग्रह किया।
भाजपा सांसद सीपी जोशी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से देश भर के ईपीएस- 95 कर्मचारी के हितों को ध्यान में रखते हुए इनको पेंशन प्रकरण के विषय में भी विस्तृत चर्चा की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट के दौरान झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह, भीलवाड़ा सांसद सुभाष चंद्र बहेड़िया, नीमच-मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता भी साथ रहे।