Saturday, 29 August 2026

भाजपा पाटन मंडल में पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर के नेतृत्व में जनसंवाद, रॉयल्टी के ठेकेदारों द्वारा विजयपाल से मारपीट करने और मुकदमा नहीं दर्ज करने वाले थानेदार के खिलाफ आंदोलन का निर्णय


भाजपा पाटन मंडल में पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर के नेतृत्व में जनसंवाद, रॉयल्टी के ठेकेदारों द्वारा विजयपाल से मारपीट करने और मुकदमा नहीं दर्ज करने वाले थानेदार के खिलाफ आंदोलन का निर्णय

भाजपा पाटन मंडल की बैठक ग्राम पंचायत नोराला थचीला राजपुरा में पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर ने 11 अगस्त को जनसंवाद का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं नेताओं ने भाग लिया। इस जनसंवाद कार्यक्रम में भाजपा को विधानसभा के चुनाव में विजय दिलाने के लिए क्षेत्र में आम लोगों से जनसंपर्क कर उन्हें भाजपा से जोड़ने का अभियान शुरू करने का फैसला किया गया।

भाजपा के जनसंवाद कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पाटन के कार्यकर्ताओं ने 10 अगस्त को रॉयल्टी के ठेकेदारों द्वारा विजयपाल यादव के साथ मारपीट का सिर फोड़ देना का मामला उठाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर से शिकायत करते हुए कहा कि इस घटना की शिकायत कराने गए फूलचंद यादव के साथ पाटन के थाना अधिकारी और पुलिस कर्मियों ने मारपीट की और मुकदमा दर्ज नहीं किया। थानेदार और पुलिसकर्मियों ने धमकी देकर भगा दिया।


पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर ने इस घटना को लेकर पाटन के थाना अधिकारी की निंदा की और चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते हुए कार्रवाई नहीं की तो उसकी शिकायत एसपी से कर उन्हें हटाए जाने की मांग की जाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओंर नेताओं ने इस घटना को लेकर खाने के बाद धरना प्रदर्शन करने का निर्णय भी किया गया। पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर ने स्पष्ट तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कार्यवाही नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

जनसंवाद कार्यक्रम में पूर्व विधायक फूलचंद गुर्जर, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दौलत राम गोयल, प्रधान सुवालाल सैनी, जिला परिषद सदस्य सुमित गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य रामस्वरूप यादव, मंडल अध्यक्ष विकास यादव, पाटन सरपंच मनोज चौधरी, पूर्व सरपंच केदार लाल सैनी, शंकर सैनी, मूलचंद सैनी पूरणमल सैनी, मुकेश कुमार, निशांत मिश्रा, श्री कुमार चौधरी,  श्यामसुंदर योगी, महेश बागवान, कृष्ण कुमार सैनी, सुरेश यादव विपिन कुमार योगी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Previous
Next

Related Posts