


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि विधानसभा के चुनाव में राजस्थान में फिर कांग्रेस आ रही है।
शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए केसी वेणुगोपाल ने दावा किया कि चुनाव में अमीर वर्सेस गरीब के बीच में होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा उद्योगपतियों की पार्टी है और कांग्रेस गरीबों के सहारे सत्ता में आती है। उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत ने अच्छी जनकल्याणकारी योजनाएं दी है।
उन्होंने सीएम गहलोत की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि चुनाव में प्रमुख मुद्दा चिरंजीवी योजना, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, फ्री बिजली,पुरानी पेंशन योजना जैसी कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं हैं।