


लघु उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने शुक्रवार कोआंध्र प्रदेश के तिरुमला में स्थित जन-जन की आस्था के केंद्र तिरुपति बालाजी मंदिर और विश्व प्रसिद्ध शिव मंदिर कालाहस्ती में सपरिवार पूजा अर्चना की।
राजीव अरोड़ा ने जयपुर व राजस्थान में प्रेम, शांति ,सद्भावना और ख़ुशहाली की कामना की। इस अवसर पर टेक महेंद्रा के सीएमडी सीपी गुरनानी व उनके परिवारजन भी साथ रहे।