


कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मंदिर श्रीरामचंद्र मंदिर और श्री मठ मंगलेश्वर महादेव दोनों मंदिरों में भी ढाई करोड़ ढाई करोड़ के विकास के कार्य स्वीकृत किए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायक रमिला खड़िया की माँग पर यह कार्य कराए हैं।उद्योग एवं देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने दोनों मंदिरों के ढाई करोड़ के कार्यों का गुरुवार को शिलान्यास किया।
उद्योग एवं देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि मंदिर हों या गायों के लिए या पूरे राजस्थान के विकास के कार्य हर वर्ग की माँगो को पूरी करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ओल्ड पेंशन, चिरंजीवी योजना और कामधेनु योजना तथा महँगाई राहत कैंपों यहां के हजारों लोगों को लाभ मिला है।देवस्थान मंत्री संगीता रावत ने कहा कि ग्रामीण ऑलंपिक से बाँसवाड़ा के कुशलगढ़ में हज़ारों ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत ने यहां के क्षेत्र में कई करोड़ की नहरी योजनाएं देकर यहां का समुचित विकास किया है। उन्होंने कहा कि कुशलगढ़ में ट्रोमा वार्ड अस्पताल खोलना, दो कॉलेज खोलना सड़के बनाना अनेकों विकास कार्य किए है।
जल संसाधन मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीय और जनजाति राज्यमंत्रीअर्जुन बामणीया भी मौजूद रहे। निर्दलीय विधायक रमीला खड़िया ने इस पूरे पाँच साल में शिक्षा के क्षेत्र में स्वास्थ्य क्षेत्र में सड़कें बनाना है पुल बनाना नहर का बजट लेना अनेको विकास कार्यों का ज़िक्र किया।
कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी व जिला कार्यकारणी ब्लॉक कार्यकारिणी सभी उपस्थित रहे जिला पार्षदगण सरपंच गण एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे मौजूद रहे और अनेकों साधु संत भी उपस्थित रहे जिन्होंने सरकार के कार्यों की सराहना की।