Saturday, 29 August 2026

अविश्वास प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द करने और गलत व्यवहार करने के मामले को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन को किया निलंबित


अविश्वास प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द करने और गलत व्यवहार करने के मामले को लेकर कांग्रेस  नेता अधीर रंजन को किया निलंबित

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस के नेता अधीर रंजन द्वारा प्रधानमंत्री पर छींटाकशी करने और गलत व्यवहार करने के मामले को लेकर संसदीय कार्य मंत्री  प्रहलाद जोशी द्वारा निलंबन करने के प्रस्ताव को विपक्ष की गैरमौजूदगी में स्वीकार किया गया।

संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने यह प्रस्ताव रखा और उसे तत्काल स्वीकार कर लिया गया। इसी के साथ लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें निलंबित करने की बात कही। इसके बाद इस मामले को लोकसभा प्रवर समिति को सौंपने का निर्णय किया गया। इसके साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्रवाई 11 अगस्त शुक्रवार 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

    Previous
    Next

    Related Posts