Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत ने 200 से ज्यादा उपभोग करने वाले कृषि और घरेलू उपभोक्ताओं का फ्यूल चार्ज माफ करने की घोषणा


सीएम गहलोत ने 200 से ज्यादा उपभोग करने वाले कृषि और घरेलू उपभोक्ताओं का फ्यूल चार्ज माफ करने की घोषणा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 200 यूनिट से ज्यादा बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं का फ्यूल चार्ज पूरी तरह माफ करने की घोषणा की। निशुल्क स्मार्टफोन योजना की लॉन्चिंग के दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि फ्यूल चार्ट माफ करने से बिजली कंपनियों को जो नुकसान भी जाए करोड़ का होगा उसे सरकार वहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कृषि और घरेलू उपभोक्ताओं को सरचार्ज नहीं देना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि मुझे पूरे प्रदेश से फीडबैक मिल रहा था कि  फ्यूल चार्ज माफ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले  200 यूनिट तक माफ किया गया था अब सभी  कृषि और घरेलू उपभोक्ताओं को फ्यूल चार्ज माफ करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियों को आदेश दे दिए हैं कि वे अपना सॉफ्टवेयर डाटा अपडेट कर ले जिससे कि जो घोषणा की गई है उसका  लाभ कृषि और आम उपभोक्ता को प्राप्त हो सके।

Previous
Next

Related Posts