Saturday, 29 August 2026

जयपुर से भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने पीएम से मुलाकात कर 9 साल के विकास कार्यों की पुस्तिका की भेंट


जयपुर से भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने पीएम से मुलाकात कर 9 साल के विकास कार्यों की पुस्तिका की भेंट

जयपुर शहर से बाजासांसद रामचरण बोहरा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।  भाजपा सांसद बोहरा ने प्रधानमंत्री को संसदीय क्षेत्र जयपुर में पिछले 9 वर्षों में किए गए विकास कार्यों की पुस्तक 'सेवा के 9 वर्ष' भेंट की।

जयपुर शहर से भाजपा सांसद बोहरा ने पीएम मोदी को जयपुर में किए गए विकास कार्यों के बारे में विस्तार से  जानकारी दी। इस दौरान  भाजपा सांसद बोहरा ने  पीएम मोदी को जयपुर का विश्व प्रसिद्ध सांगानेरी प्रिंट का दुपट्टा  औरगाय के गोबर से हस्तनिर्मित कागज की डायरी भेंट की।

भाजपा सांसद बोहरा ने  पीएम मोदी को  प्रदेश में क़ानून और व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी।साथ ही  भाजपा सांसद बोहरा ने आने वाले विधानसभा  और लोकसभा चुनावों की कार्ययोजना के बारे में  पीएम मोदी से चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Previous
Next

Related Posts