


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान के लिए पॉलीटिकल अफेयर्स कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में 35 लोगों को लिया गया है। पॉलीटिकल अफेयर्स कमिटी का चेयरमैन प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को बनाया गया है। संगठन महामंत्री के केसी वेणुगोपाल ने नो अगस्त को इस कमेटी के गठन की घोषणा की है।
राजस्थान पॉलीटिकल अफेयर्स कमिटी में सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, भंवर जितेंद्र सिंह, सचिन पायलट, डॉक्टर सीपी जोशी, रघुवीर मीणा, रामेश्वर डूडी, रघु शर्मा, हरीश चौधरी, लालचंद कटारिया, महेंद्रजीत सिंह मालवीया, रामलाल जाट, प्रमोद भैया जैन, रमेश चंद मीणा, उदयलाल आंजना, प्रताप सिंह खाचरियावास, ममता भूपेश, भजन लाल जाटव, गोविंद राम मेघवाल, शकुंतला रावत, मुरारी लाल मीणा, अशोक चांदना, राजेंद्र यादव, नीरज डांगी, रफीक खान, प्रशांत बैरवा, हाकम अली खान, धीरज गुर्जर, कुलदीप इंदौरा, जुबेर खान और ललित तुनवाल को शामिल किया गया है।