Saturday, 29 August 2026

फोन टैपिंग के मामले में सीएम गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा को दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई 7 फरवरी तक टाली


फोन टैपिंग के मामले में  सीएम गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा को दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई 7 फरवरी तक टाली

फोन टैपिंग के मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा को दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को सुनवाई अब मामले की सुनवाई 7 फरवरी 2024 तक  के लिए टाल दी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर भी  रोक जारी रखी है।

वर्ष 2020 में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने   ओएसडी लोकेश शर्मा के खिलाफ दिल्ली पुलिस में मामला दर्ज कराया था।  इसके बाद उस दिन लोकेश शर्मा ने दिल्ली हाई कोर्ट में जाकर अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए मामला दायर किया था।  उनकी राहत को बरकरार रखा गया। गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत की थी । 

लोकेश शर्मा पर आरोप था कि उन्होंने एक ऑडियो वायरल जारी किया था । उस ऑडियो में स्वर्गीय विधायक भंवरलाल शर्मा और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के दर्जे शेखावत की आवाज थी और उसी आधार पर जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने एसओजी में  गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।


    Previous
    Next

    Related Posts