Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत ने दी मंजूरी जोधपुर उत्तर क्षेत्र में होंगी सड़कों की मरम्मत के लिए 40 करोड़ स्वीकृत


सीएम गहलोत ने दी मंजूरी जोधपुर उत्तर क्षेत्र में होंगी सड़कों की मरम्मत  के लिए 40 करोड़ स्वीकृत

प्रदेश में सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार द्वारा सड़कों के उन्नयन कार्य कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जोधपुर नगर निगम (उत्तर) क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत व रिकारपेंटिंग के 68 कार्य शीघ्र शुरू होंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कार्यों के लिए 40 करोड़ रुपए की वित्तीय सहमति दी है। इस स्वीकृति से क्षेत्र में 47 किलोमीटर की सड़कों के कार्य होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

सीएम गहलोत ने जोधपुर शहर (उत्तर) में 43 विकास कार्यों के लिए भी 16.48 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। इससे क्षेत्र में विभिन्न विद्यालयों में कक्षा कक्ष, विभिन्न वार्डों में सामुदायिक हॉल निर्माण सहित कई अन्य विकास कार्य होंगे।


Previous
Next

Related Posts