


कालवाड रोड पर मंगलवार को सुबह 10:30 बजे अपनी पत्नी जो आंखों की जांच कराने के लिए छोड़कर उपभोक्ता विभाग का अकाउंटेंट राहुल चौधरी अपनी बोलेरो कार में ऑफिस निकला था कि अचानक बोलेरो में आग लगने से वह जिंदा जल गया।
घटना के बाद कालवाड़ थाना सीआई धर्म सिंह चौधरी ने बताया कि कालवाड रोड पर जैसे ही अकाउंटेंट राहुल चौधरी बोलेरो कार से सड़क पर जा रहा था अचानक उसमें आग लग गई और वह जलकर मर गया पूर्णविराम पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर मौके की जांच कराई।