


लोकसभा में मंगलवार को मणिपुर हिंसा को लेकर एनडीए की मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर दोपहर 12:00 बजे से चर्चा होगी।विपक्ष की ओर से लोकसभा में राहुल गांधी चर्चा की शुरुआत करेंगे। इसके बाद सांसद गौरव गोगोई, मनीष तिवारी और दीपक बैठ चर्चा को आगे बढ़ाएंगे।
वहीं सरकार की ओर से निशीकांत दुबे पहले जवाब देंगे चर्चा 3 दिन तक चलने की संभावना है। 10 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना जवाब प्रस्तुत कर सकते हैं। पीएम मोदी मणिपुर के साथ देश की विभिन्न स्थितियों को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं।
कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई ने 26 जुलाई को मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उसे स्वीकार कर लिया था।