Saturday, 29 August 2026

एबीवीपी के ज्ञापन देते ही प्राचार्य ने अंडरटेकिंग प्रवेश फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढाई


एबीवीपी के ज्ञापन देते ही प्राचार्य ने अंडरटेकिंग प्रवेश फार्म जमा करवाने की  अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढाई

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अजमेर महानगर सहमंत्री राजेंद्र बंटी गुर्जर के नेतृत्व में राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर के प्राचार्य को अंडरटेकिंग प्रवेश फॉर्म की अंतिम तिथि बढ़ाने को लेकर ज्ञापन दिया। 

महानगर सहमंत्री राजेंद्र गुर्जर ने बताया कि सोमवार को  एबीवीपी छात्र कार्यकर्ताओं ने अंडरटेकिंग प्रवेश फॉर्म की अंतिम तिथि 7 अगस्त से आगे बढ़ाने का ज्ञापन दिया। छात्र संघ चुनाव के मद्वेनजर विधार्थियों को  बहुत कम समय मिला और विद्यार्थियों की परीक्षाएं भी चल रही है उसको देखते हुए अंतिम तिथि बढ़ाना न्यायोचित है। 

इकाई सचिव राहुल जोधा ने बताया कि  ज्ञापन देने के बाद ही प्राचार्य द्वारा अंडरटेकिंग प्रवेश फॉर्म की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढ़ा दी गई।

इस अवसर पर इकाई सचिव राहुल जोधा, एसएफएस संयोजक दिलीप चौहान, रानी कंडारा, रामदेव प्रजापति, योगेश गुर्जर, रोहित, रामचंद्र, किशोर कुमावत, राजकुमार, अनिल गुर्जर, मोहन यादव ,मनीष, निलेश साहू, कृष्णा सेन, चेतन चौहान इत्यादि विद्यार्थी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Previous
    Next

    Related Posts