


टोंक जिले की निवाई पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नटवाड़ा सरपंच नीता कंवर का मानना है कि यदि ग्रामीण इलाके में महिलाओ को आत्मनर्भर बनाना के लिए सिर्फ योजनाओ का लाभ मिलें यह पर्याप्त नही है उनकी सोच सिर्फ किसी सरकार या संस्था की योजना के दम से नह बल्कि महिलाओ को मेहनत से स्वरोजगार शुरू करा करके आत्मनिर्भर बनाया जाए।
नटवाड़ा सरपंच नीता कंवर ने इसी दूरगामी सोच के साथ राजीव गांधी सेवा केन्द्र ग्राम पंचायत नटवाड़ा में आईसीआईसीआई बैंक का स्किल डेवलपमेंट कैम्प आयोजित कराया। जिसमे ग्राम पंचायत नटवाड़ा की जरूरत मंद महिलाओं और युवतियो को स्वरोजगार के अवसर मिले इसके लिए विभिन्न कोर्सेज की निशुल्क ट्रैनिंग देने के लिए प्रिजेनटेशन दी गई। उन्होंने बताया कि महिलाओं व युवतियों द्वारा नर्सिंग कोर्स में रुचि दिखाई गई जिसके लिर जल्दी ही इस कोर्स की ट्रेनिंग शुरू की जाएगी। कैम्प में विशिष्ट अतिथि के रूप में देश व विदेश में विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित कमांडेंट श्रीमती स्वाति शर्मा और उनकी टीम ने स्वरोजगार के लिए घरेलू महिला उद्यम जैसे आचार एवम पापड़ बनाने के अलावा ब्यूटी पार्लर, टेली मार्केटिंग आदि के लिए काउंसलिंग करके आगामी ट्रेनिंग कोर्स शुरू किए जाने की योजना बनाई।
सरपंच नीता कंवर पूर्व में भी अपनी ग्राम पंचायत की जरूरतमंद महिलाओं के लिए निशुल्क सिलाई मशीन की व्यवस्था करके ट्रैनिंग कोर्स आयोजित चुकी है जिसमे प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान अंतर्गत महिलाओं द्वारा कपड़े के सिले थेलो का ऑर्डर दिलाया गया था जहां महिलाओं को प्रति थैला आमदनी मिलती थी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा बेरोजगार युवाओं और युवतियों के लिए निशुल्क कोर्सेज आयोजित किए जाएंगे।