Saturday, 29 August 2026

कोटड़ी कांड बनेगा चुनावी मुद्दा,भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने भेजी 4 महिला सांसदों की जांच कमेटी: कांग्रेस राज में महिला अत्याचार की निर्मम घटनाओं को मिलता है बल: सरोज पांडे


कोटड़ी कांड बनेगा चुनावी मुद्दा,भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने भेजी 4 महिला सांसदों की जांच कमेटी: कांग्रेस राज में महिला अत्याचार की निर्मम घटनाओं को मिलता है बल: सरोज पांडे

भीलवाड़ा जिले में एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म एवं बाद में कोयले की भट्टी में झोंक करके निर्मम हत्या कांड को भाजपा अब राज्य विधानसभा चुनाव में मुद्दा बनाएगी। इस निर्मम हत्याकांड को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गम्भीरता से लिया है ।इस मामले को प्रदेश इकाई के भरोसे नही छोड़ा बल्कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसकी जांच के लिए महिला सांसदों की चार सदस्यीय टीम गठित की।यह टीम दूसरे दिन ही भीलवाड़ा के कोटड़ी इलाके में पहुंची तथा घटना की जानकारी ली।

जांच के  गठित भाजपा की जांच कमेटी की संयोजिका सांसद सरोज पांडे ने कहा है कि राजस्थान में महिला अत्याचार की बढ़ती घटनाएं सभ्य समाज के लिए कलंक है।उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चार सांसदों की जांच कमेटी गठित की है।उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा जिले की घटना की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपी जाएगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में ऐसी घटनाओं को बल मिलता है साथ ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होती है।उन्होंने कहा कि  पूर्व में दिल्ली एवं हाल ही में राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी में हुई गैंग रेप तथा उसके बाद सबूत मिटाने की नीयत से भट्टी में जलाने की वारदात की जिम्मेदारी से राज्य सरकार बच नही सकती।

भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर ने भीलवाड़ा के कोटड़ी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसी घटना पिछले साढ़े चार साल में कोई नई नही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था,अराजकता का ही दुष्परिणाम है कि आज राजस्थान अपराधों विशेष रूप से महिला अत्याचारों में अव्वल है।भाजपा राष्ट्रीय मन्त्री अलका सिंह गुर्जर ने कहा कि राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है कि राज्य में शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ हो लेकिन राजस्थान की कांग्रेस सरकार में अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण होने , कानून की पालना नही होने व पुलिस का भय नही होने से ऐसी घटनाएं होती है। उन्होंने कहा कि  महिलाएं अब इस सरकार को माफ नहीं करने वाली है तथा आगामी चुनाव में महिला शक्ति कांग्रेस को उखाड़ फेंकेगी।

भाजपा की राष्ट्रीय जांच कमेटी  की संयोजिका  सांसद सुश्री सरोज पांडे के अलावा सदस्य सांसद रेखा वर्मा, सांसद कांता कर्दम, व सांसद लॉकेट चटर्जी  भी थी।

भाजपा की जांच कमेटी का टोंक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा के नेतृत्व में  इनका पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। जिस दौरान भाजपा जिला महामंत्री विष्णु शर्मा,नप टोंक की पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह, पार्षद बीना छामुनिया,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सेनी बबलू टैंकर,मीडिया प्रभारी कमलेश यादव,आई टी संयोजक लोकेश गुप्ता,भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री अंजली गुप्ता,जुली शर्मा आदि मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts