Saturday, 29 August 2026

स्वच्छता जागरूक अभियान 7 से 15 अगस्त तक कचरा डिपो मामा की होटल जवाहर नगर जयपुर पर


स्वच्छता जागरूक अभियान 7 से 15 अगस्त तक कचरा डिपो मामा की होटल जवाहर नगर जयपुर पर

स्वच्छता जागरूक अभियान के तहत वार्ड 93 हेरिटेज नगर निगम के पार्षद नीरज अग्रवाल व प्रेम मंदिर संस्थान द्वारा बच्चो की रैली निकालकर स्वच्छता को लेकर जागरूक रहने का संदेश दिया गया। रैली पार्षद कार्यालय से व्यापार मंडल, सब्जी मंडी मामा की होटल होकर कचरा डीपो तक निकली गयी। इस कार्यक्रम में पार्षद नीरज अग्रवाल ने बताया की क्षेत्रीय विधायक रफीक खान; हेरिटेज नगर निगम जयपुर आयुक्त, राजेंद्र सिंह शेखावत; जोन उपायुक्त, आशीष कुमार; समाज सेवी बिमलेश अग्रवाल; प्रेम मंदिर संस्था से रंजू जैन और समाज सेवी कपिल चोपड़ा ने झंडा दिखा कर रैली को रवाना किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सुरेंद्र ओसवाल, दीनदयाल पाटनी, धर्मीचंद जैन, मनोज ठाकवानी, ठाकुर दास जीवनानी, आशा दुआ, राजकुमार संगतानी, पी सी जैन, राजेंद्र जैन, नीलम बहल, गुंजन शर्मा, मुकेश भाटिया, देवांश चोपड़ा, पुरषोतम रामरखानी, मीना आरोड़ा, सुनील असीजा,राधा यादव, संगीता तंवर, रिषी अग्रवाल, देवेंद्र कुमार शैलेन्द्र माथुर, हेमंत वर्मा जैसे समाजसेवी, जनप्रतिनिधि व क्षेत्रवाशियों ने हिस्सा लिया।

Previous
Next

Related Posts