Saturday, 29 August 2026

आयकर ने रविवार को प्रिंस कोचिंग इंस्टिट्यूट पर छापेमारी की, कई करोड़ की नगदी राशि मिली, 6 नोटों की मशीन से की गिनती, कलाम कोचिंग इंस्टिट्यूट पर भी ईडी की छापेमारी, जांच जारी


आयकर ने रविवार को प्रिंस कोचिंग इंस्टिट्यूट पर छापेमारी की, कई करोड़ की नगदी राशि मिली, 6 नोटों की मशीन से की गिनती, कलाम कोचिंग इंस्टिट्यूट पर भी ईडी की छापेमारी, जांच जारी

सीकर में रविवार को आयकर की टीम ने प्रिंस कोचिंग इंस्टिट्यूट पर छापेमारी की थी जिसमें बड़ी तादाद में नगद राशि मिलने की बात सामने आई है। ईडी ने नोटों की गिनती करने के लिए 6  नोट गिनने की मशीनें मंगवाई थी उससे उसी  इंस्टिट्यूट की  के आधा दर्जन इकाइयों पर मिले नोटों की गिनती की गई।आयकर के सूत्रों का कहना है कि इस अकेले संस्थान से अपुष्ट समाचारों के मुताबिक 30 करोड़ की राशि मिलने की बात सामने आ रही है। प्रिंस कोचिंग इंस्टिट्यूट के सीकर में आधा दर्जन से अधिक सेंटर चल रहे हैं जहां पर स्कूल, डिग्री कॉलेज और अन्य संस्थान चल रहे हैं।

ईडी ने सोमवार को नवलगढ़ रोड पर स्थित कलाम कोचिंग संस्थान में कार्रवाई की । ईडी के अधिकारी 3 गाड़ियों में इस कोचिंग इंस्टिट्यूट पर पहुंचे और पूरा परिसर अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पिछले 5 घंटे से  ईडी की कार्रवाई चल रही है। अभी तक यह खुलासा नहीं किया गया है कि वहां पर  ईडी को क्या कुछ मिला है। ऐसे भी सूचना है कि जयपुर में भी कलाम कोचिंग  इंस्टिट्यूट पर छापेमारी की कार्रवाई की गई है। फिलहाल यह कहना संभव नहीं लग रहा कि इसको  कोचिंग इंस्टीट्यूट से कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। छापे की कार्रवाई से निश्चित तौर पर कांग्रेस  नेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर भाजपा के नेताओं ने आरोप लगाना शुरू कर दिए हैं कि रीट पेपर लीक के मामले में इस संस्था का नाम सबसे ज्यादा सामने आ रहा था।

    Previous
    Next

    Related Posts