Saturday, 29 August 2026

राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता बहाल, नहीं पहुंचे पार्लियामेंट, कार्रवाई 12 बजे तक स्थगित,कांग्रेस में जश्न का माहौल


राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता बहाल, नहीं पहुंचे पार्लियामेंट, कार्रवाई 12 बजे तक स्थगित,कांग्रेस में जश्न का माहौल

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता बहाल हो गई है। लोकसभा सचिवालय ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है। वे केरल वायनाड से सांसद है। लोकसभा की अधिसूचना जारी होने के बाद राहुल गांधी लोकसभा सोमवार को नहीं पहुंचे। लोकसभा की कार्यवाही मणिपुर मामले को लेकर हंगामे के बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 

वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे को कॉन्ग्रेस दल के नेता अधीर रंजन ने मिठाई खिलाकर राहुल गांधी की बहाली की खुशी जाहिर की । राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद पार्टी कार्यालय से लेकर लोकसभा और राज्यसभा की लाबी में कॉन्ग्रेस के सांसदों के बीच जश्न का माहौल है

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश आने के बाद कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने का आग्रह किया था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चौधरी से कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश मिलने के बाद इस पर फैसला करेंगे। 5 अगस्त को शनिवार छुट्टी होने के कारण लोकसभा सचिवालय में दाग से कागज भेजें। अपर सचिव ने कागज रिसीव किए लेकिन मोहर नहीं लगाई थी। 7 अगस्त को लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की बहाली के आदेश के लिए अधिसूचना जारी कर दी।

Previous
Next

Related Posts