Saturday, 29 August 2026

स्वतंत्रता दिवस पर तारागढ़ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे सभी सनातनी


स्वतंत्रता दिवस पर तारागढ़ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे सभी  सनातनी

रामगंज स्थित श्री कार्य सिद्ध बालाजी मंदिर पर श्री महंत शशि गिरी जी महाराज के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को तारागढ़ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए विभिन्न सनातनी संगठनों की आम मीटिंग हुई। जिसमें आगामी मीटिंग में रैली कहां से कहां तक निकाली जाएगी उसके पश्चात तारागढ़ पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। सनातनी संगठनों में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठनों सहित तपस्वी परिवार ने भाग लिया। 

तिरंगा रैली में हजारों की संख्या में सुभाष चौक पर चौराहे पर एकत्र होकर तारागढ़ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा और  सभी सामाजिक संगठन धार्मिक संगठन साधु संत सर्व समाज के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। तपस्वी अजय शर्मा सेवानिवृत्त न्यायाधीश ने  सर्व समाज सनातनी  सभी  एक होकर इस तिरंगा रैली को सफल बनाने के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि तारागढ़ पृथ्वीराज चौहान अंतिम हिंदू शासक का गढ़ है जिसे कोई भी मुगल शासक और अन्य कोई जीत नहीं पाया यह अजयमेरू निवासियों की गौरव की बात है। 

गौरव को याद रखने के लिए यह तिरंगा रैली निकाली जाएगी। संत सम्मेलन के विषय पर केंद्र सरकार को तारागढ़ को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने के विषय में जो कार्रवाई की जा चुकी है। उसके बारे में बताया  अंत में शशि गिरी  जी महाराज ओमा गिरी जी महाराज कृष्णा गिरि जी महाराज सभी ने इस तिरंगा रैली को सफल बनाने के लिए सभी साधु संत मंदिरों के पुजारी सर्व समाज को एकजुट होकर अजमेर गौरव तारागढ़ पर तिरंगा लहराने के लिए रैली को सफल बनाने का आग्रह किया है।

    Previous
    Next

    Related Posts