


नागौर आरएलपी सुप्रीमों और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने रविवार को नागौर आवास पर जन- समस्याओं को सुना,सांसद ने कई सामाजिक कार्यक्रमों के पोस्टर विमोचन किए वहीं पार्टी कार्यकर्ताओ से सदस्यता महाअभियान को लेकर भी फीडबैक लिया।
श्रीसंत रविदास सेवा समिति,शाखा नागौर से जुड़े पदाधिकारियों ने रेगर समाज के छात्रावास व शिक्षण संस्थान हेतु भूमि आवंटित करवाने की मांग को लेकर सांसद को ज्ञापन दिया वहीं अजमेर जिले के किसानों ने सांसद से मुलाकात कर राजस्थान बीज भंडार नामक फर्म द्वारा अजमेर जिले की 7 पंचायत समितियों के 450 से अधिक किसानों से 6 करोड़ रुपए के चना व सरसो लेने के बाद किसानों को संबंधित फर्म द्वारा भुगतान नहीं करने की समस्या से अवगत करवाया ।
यह मामले भी आए जन सुनवाई में सांसद की जन सुनवाई में बासनी के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग द्वारा ऑडिट के नाम पर अधिक राशि बिजली बिल में जोड़ने,अमरपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में विकास कार्य करवाने,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खटोड़ा में रिक्त पदों को भरने,विभिन्न गांवो में फसली बीमा कंपनीयों लंबित क्लेम की राशि दिलवाने से जुड़े मामले सामने आए साथ ही कई गांवो में सड़क निर्माण करवाने,विद्युत व पेयजल आपूर्ति सुचारू करवाने की मांग भी जन सुनवाई में सामने आई ।
पोस्टर विमोचन किया सांसद बेनीवाल ने खींवसर विधानसभा क्षेत्र की सैननी ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच रहे स्वर्गीय रामकिशोर खुड़खुड़ीया की प्रथम पुण्यतिथि पर 13 अगस्त को होने वाले रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन किया ।
शोक सभा में लिया भाग सांसद बेनीवाल ने विगत दिनों विद्युत हादसे में दिवंगत हुए पूर्व पार्षद प्रतिनिधि स्वर्गीय महेंद्र कच्छावा के आवास पर जाकर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।