Saturday, 29 August 2026

सुप्रीम कोर्ट की सेंट्रल एंपावर्ड कमेटी ने ऑल राजस्थान बजरी ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष नवीन शर्मा के पत्र पर संज्ञान लेकर बजरी का वैध खनन करने वाले के खिलाफ नहीं कार्रवाई करने के लिए सीएस उषा शर्मा को लिखा पत्र

सुप्रीम कोर्ट की सेंट्रल एंपावर्ड कमेटी मेंबर सेक्रेट्री अमरनाथ सेठी ने संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव उषा शर्मा को एक पत्र लिखकर ऑल राजस्थान बजरी ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटी के  प्रदेश अध्यक्ष नवीन शर्मा के पत्र की प्रति भेजी है और कहा है कि वैध रूप से बजरी का खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाए। 

ऑल राजस्थान बजरी ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटी के  प्रदेश अध्यक्ष नवीन शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट को शिकायत करते हुए लिखा था कि राजस्थान में अवैध बजरी खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करती है। लेकिन परेशान वैध रूप से बजरी का खनन करने वालों को किया जाता है। उन पर लाखों रुपए  का जुर्माना लगाया जाता है। 

उन्होंने इस कार्रवाई को रोके जाने और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इसी मांग को सही मानते हुए सुप्रीम कोर्ट की सेंट्रल एंपावर्ड कमेटी ने कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

Previous
Next

Related Posts