Saturday, 29 August 2026

हेरिटेज नगर निगम की मेयर मनीष गुर्जर के पति सुशील गुर्जर को कोर्ट ने दिया 2 दिन का रिमांड


हेरिटेज नगर निगम की मेयर मनीष गुर्जर के पति सुशील गुर्जर  को कोर्ट ने दिया 2 दिन का रिमांड

2 लाख की रिश्वत के मामले में एसीबी ने गिरफ्तार किए गए हेरिटेज नगर निगम मेयर मुनेश गुर्जर के पति सुशील गुर्जर को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने  सुनील गुर्जर को 2 दिन के रिमांड पर एसीबी को सौंप दिया।

कांग्रेस के बड़े नेता के इशारे पर मुझे फंसाया: सुशील गुर्जर

वहीं दूसरी ओर सुशील गुर्जर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे कांग्रेस के एक बड़े नेता के इशारे पर फंसाने की साजिश की गई है। मैं इससे डरने वाला नहीं हूं। उन्होंने कहा कि जबसे मुनेश  मेयर बनी है। तभी से सिविल लाइन से पार्षद मनोज मुद्गल डिप्टी मेयर बनने के चक्कर में हमारे लिए यह समस्या पैदा कर रहे हैं । 

उन्होंने कहा कि उनके घर पर रहने वाले सुधांशु नामक लड़के ने साजिश रची है जो पूरी तरह से फर्जी है। मेरे पति सुशील गुर्जर ने कहा कि वैशाली नगर में मेरा प्लॉट  F 203 भेजा था इसके ₹49 लाख मेरे घर पड़े हुए थे। इसके दस्तावेज भी मैंने कोर्ट में पेश किए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे न्याय मिलेगा और कोर्ट में मेरा पूरा विश्वास है।

    Previous
    Next

    Related Posts