


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने शनिवार को भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी, गांव में पहुंचकर उन्होंने नाबालिक युवती के साथ गैंगरेप और उसको भट्टे में जला देने की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात की।सीपी जोशी ने वहां पर स्वर्गीय बालिका के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की ।
उन्होंने कहा कि मेरा मन रोष से भरा हुआ है, मृतका के माता-पिता और परिजन की पथराई आंखें देखकर बहुत पीड़ा हो रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मैं एक पिता होने के नाते इनके दर्द को गहराई से अनुभव कर सकता हूं। उन्होंने पीड़ित परिवार से कहा कि वे दोषियों को कड़ी सजा दिलाएंगे और पार्टी उनके साथ खड़ी हुई है और जो भी मदद होगी की जाएगी ।