


राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन की अतिरिक्त निदेशक आईएएस प्रियंका गोस्वामी द्वारा राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को मीडियाकर्मियों की कार्यशाला में मीडिया की अहम भूमिका होने की बात कही।
स्वास्थ्य भवन द्वारा एनएचएम और टीकाकरण विभाग द्वारा शुक्रवार को संयुक्त मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें डब्लूएचओ,यूएनडीपी, यूनिसेफ के प्रतिनिधियों सहित चिकित्सा विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
इस मौके पर अतिरिक्त निदेशक चिकित्सा विभाग एनएचएम प्रियंका गोस्वामी ने राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में प्रदेश में टीकाकरण से वंचित ड्राप आऊट बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर चिंता जताई। जिसके तहत घर घर जाकर हेड कांउट सर्वे कर ड्यू लिस्ट बनाइयी जाएगी। जिसके लिए मिशन इंद्रधनुष पांच और मिजल्स रूबैला उन्मूलन अभियान शुरू कर सघन टीकाकरण किया द्वारा किया जाएगा।
टीकाकरण समन्वयक डॉ. रघुराज सिंह ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान मीडियाकर्मियों द्वारा बहुत ही अच्छी भूमिका रही जिसके कारण कोविड वैक्सीनेशन में पूर्णतया सफलता मिली।
इस अवसर पर जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थय अधिकारी डॉ. अमल माथुर, राज्य कोल्ड चैन प्रभारीडॉ. मनीषा चौधरी सहित कई मिडियाकर्मी और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शामिल हुए।