Saturday, 29 August 2026

हेरिटेज नगर निगम की मेयर मुनेश गुर्जर के भ्रष्टाचार से कांग्रेस सरकार के दावों की पोल खुली: पुनीत कर्णावट


हेरिटेज नगर निगम की मेयर मुनेश गुर्जर के भ्रष्टाचार से  कांग्रेस सरकार के दावों की पोल खुली: पुनीत कर्णावट

ग्रेटर नगर निगम जयपुर के उप महापौर पुनीत कर्णावट ने हैरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर के घर एसीबी के छापे के दौरान लाखों रुपए की बरामदगी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की नाक के नीचे जिस तरह उन्हीं की महापौर का भ्रष्टाचार उजागर हुआ है उससे स्पष्ट है कि राज्य में लोगों को पट्टे जारी करने हेतु कांग्रेस सरकार का प्रशासन शहरों के संग नहीं बल्कि प्रशासन भ्रष्टाचार के संग अभियान चल रहा है।

ग्रेटर नगर निगम जयपुर उप महापौर कर्णावट ने आगे कहा कि कांग्रेस की महापौर मुनेश गुर्जर व उनके पति को एसीबी द्वारा पकड़े जाने के बाद सरकार के मंत्री जिस तरह से स्वयं भ्रष्टाचार उजागर करने का श्रेय लेने का दिखावा कर रहे हैं वह जनता को गुमराह करने की नाकाम कोशिश मात्र है जबकि हकीकत यह है कि राज्य की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से आकंड भ्रष्टाचार में डूबी है और पकड़े जाने पर उनके मंत्री खीज मिटाने के लिए झूठी व अनर्गल बयानबाजी करने लगते हैं।

ग्रेटर नगर निगम जयपुर उप महापौर पुनीत कर्णावट ने कहा कि सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी का आंदोलन बेवजह नहीं है । कांग्रेस के भ्रष्टाचार में मुनेश गुर्जर तो एक शुरुआत मात्र है यदि एसीबी पूरी ईमानदारी से कार्यवाही करे तो राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में रिकॉर्ड पट्टे जारी करने की पोल खुल जायेगी और राज्य के सभी निगमों में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल सामने आएगा। 

ग्रेटर नगर निगम जयपुर कर्णावट ने दावा करते हुए कहा कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत बड़ी संख्या में फर्जी पट्टे जारी किए गए हैं तथा 99 प्रतिशत पट्टों में लोगों को किसी न किसी स्तर पर रिश्वत देनी पड़ी है।


Previous
Next

Related Posts