Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में किया नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची ने पदभार ग्रहण


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में किया नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची ने पदभार ग्रहण

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पर नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची गार्ड ने प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण समारोह में युवाओं में काफी उल्लास नजर आ रहा था, समारोह में युवा नेता अंकित चेची ने कहा राजस्थान का युवा आज कांग्रेस से सभी दृष्टिकोण से परेशान नजर आ रहा है लेकिन इसकी सीमा अब खत्म होने वाली है हम आने वाले विधानसभा चुनाव में निश्चित ही युवा विरोधी कांग्रेस सरकार जिसने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है उसको हमेशा हमेशा के लिए राजस्थान से विदा करने का संकल्प लेते हैं।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची (गार्ड) का हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा बहुत जोरदार माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट करके स्वागत किया गया।

चेची ने कहा कांग्रेस सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है आए दिन परीक्षाओं में पेपर लीक और बेरोजगारी मुख्य मुद्दे बन चुके हैं और आज राजस्थान में वर्तमान में घट रही वीभत्स घटनाओं के खिलाफ युवा मोर्चा हमेशा तत्पर रहेगा और निश्चित ही विरोध करेगा और यह विरोध तब तक चलेगा जब तक राजस्थान से कांग्रेस सरकार विदा नहीं हो जाती।

Previous
Next

Related Posts