Saturday, 29 August 2026

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची की अगुवाई में सीएम आवास का घेराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई कार्यकर्ता हुए चोटिल, चेची सहित कई पदाधिकारियों को किया गिरफ्तार


भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची की अगुवाई में सीएम आवास का घेराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई कार्यकर्ता हुए चोटिल, चेची सहित कई पदाधिकारियों को किया गिरफ्तार

भारतीय जनता  युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची ने शनिवार को भाजपा मुख्यालय पर पदभार ग्रहण किया। 

पदभार ग्रहण करने के बाद युवा मोर्चा के अध्यक्ष चेची की अगुवाई में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अचानक मुख्यमंत्री निवास के घेराव का कार्यक्रम बना लिया।  जोश जोश में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सिविल लाइन फाटक से होकर मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ने लगे। वहां मौजूद पुलिस ने उन्हें रोका और लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज में कुछ लोगों के चोटिल होने की समाचार है।

अचानक घेराव के कार्यक्रम से पुलिस अधिकारी में हड़कंप मच गया और मुख्यमंत्री निवास पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। पुलिस ने मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची सहित कई युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

    Previous
    Next

    Related Posts