


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)ने हेरिटेज नगर निगम की मेयर मुनेश गुर्जर के पति सुनील गुर्जर और दो दलाल अनिल दुबे और नारायण सिंह के घरों की तलाशी में मेयर मुनेश गुर्जर के घर से ₹ 40 लाख की और दलाल नारायण सिंह के घर की तलाशी में ₹ 8 लाख की नकदी मिली है।
एसीबी के एडीजी हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि अभी बैंक खातों और लॉकर्स की भी जांच की जाएगी। एसीबी अब कांग्रेस का बोर्ड और मेयर मुनेश गुर्जर की भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है।
एसीबी को ₹ 40 लाख की नगद राशि मिलने के बाद नोटों को गिनने के लिए रात को मशीन मंगानी पड़ी। एसीबी यह जानकारी कर रही है कि हेरिटेज नगर निगम से अब तक कितने पट्टे जारी किए गए हैं। अब इस मामले में मेयर के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
प्रभारी रंधावा और सीएम गहलोत को मैंने तो स्पष्ट कर दिया था: खाचरियावास
खाद्य आपूर्ति मंत्री और सिविल लाइन के विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ने एसीबी ने सबूतों के आधार पर ही कार्यवाही की है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रश्न व्यक्ति को नहीं बख्शा जाएगा।
उन्होंने कहा कि मैंने तो पहले ही प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से स्पष्ट कर दिया था। उन्होंने कहा कि मैं इस बात को स्वीकार करता हूं कि हमने हेरिटेज नगर निगम में मुनेश गुर्जर को मेयर बनाया था लेकिन अब उसके पति जिस प्रकार की गतिविधियां कर रहे हैं उससे मैं खुश नहीं था। इसी बात से मेयर मुनेश गुर्जर मुझसे नाराज थी।
हेरिटेज नगर निगम में भ्रष्टाचार के तार जुड़े हैं ऊपर तक: सीपी जोशी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहां की इस तरह के भ्रष्टाचार की गतिविधियां हर जगह चल रही है पूर्णविराम अब यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार के बड़े लोगों की मेहरबानी के चलते ही हेरिटेज नगर निगम में पत्तों में व्यापक भ्रष्टाचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सही तरीके से जांच होगी तो निश्चित तौर पर यह मामला ऊपर तक जुड़ जाएगा।